आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग इस नाम से हर भारतीय क्रिकेट प्रेमी वाकिफ है। आईपीएल के प्रशंसक न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी बड़ी संख्या में है। जैसा कि अभी तक आप जानते होंगे कि आईपीएल का टीवी प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर और डिजिटल प्रसारण डिजनी प्लस हॉटस्टार पर किया जाता था। लेकिन अगर हम आपसे कहे कि अब आप इन दोनों डिजिटल और टीवी प्रसारण चैनलों पर आईपीएल नहीं देख पाएंगे। तब आप यह जानना चाहते होंगे कि आखिर अब आईपीएल का प्रसारण कहां किया जाएगा। तो हम आपको इस पोस्ट में इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
IPL broadcasting rights 2023
सबसे पहले हम आपको बता देंगे आईपीएल 2023 से 2027 के मीडिया अधिकारी की नीलामी अब हो चुकी है। अगर टीवी प्रसारण की बात करें तो एक मैच के लिए 57.5 करोड़ और डिजिटल प्रसारण के लिए 50 करोड़ रुपये BCCI को मिलेंगे। इस तरह BCCI को कुल 107.5 करोड़ रुपये प्रति मैच मिलेंगे।इन दोनों ही प्रसारण केंद्रों के लिए अलग-अलग कंपनियों ने बोली लगाई है।मीडिया खबरों के अनुसार दो ग्रुप की बोली लग चुकी है। पहला ग्रुप भारत में टीवी मीडिया प्रसारण का अधिकार है। जिसे 23576 करोड रुपए में सोनी ने खरीद लिया है। वहीं अगर डिजिटल प्रसारण की बात करें तो 20500 करोड रुपए की बोली लगी है। जिसे वायकॉम-रिलायंस ने खरीद लिया है।
IPL broadcasting rights 2023: यहां पर पाएंगे IPL
2023 से लेकर 2027 तक आईपीएल का टीवी प्रसारण सोनी टीवी चैनल के द्वारा किया जाएगा। वहीं डिजिटल प्रसारण की बात करें तो वायकॉम-रिलायंस करेगी।अभी रिलायंस ने घोषणा नहीं की है, कि आईपीएल का प्रसारण रिलायंस के किस डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि इसके लिए हुए अलग से ऐप लांच कर सकते हैं।
IPL broadcasting rights 2023:अब तक के चैनल कर चुके हैं प्रसारण
अभी तक स्टार इंडिया के पास आईपीएल के टीवी प्रसारण के अधिकार थे। जिसे उसने 2017 से 22 तक के लिए 16347 करोड़ में खरीदा था। इस इस सौदे के बाद आईपीएल के एक मैच की कीमत ₹544.5 हो गई थी। 2008 में सोनी पिक्चर नेटवर्क ने ₹82 में 10 साल के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स खरीदे थे।
डीएम की गाय के इलाज के लिए लगी 7 डॉक्टरों की टीम। सोशल मीडिया पर आदेश हुआ वायरल।