voter id aadhar card link; जाने online और offline तरीका,2 मिनट में करें वोटर आईडी आधार से लिंक

0
225
aadhar link with voter card
aadhar link with voter card

प्रिय पाठकों अभी तक आपने पैन कार्ड को आधार से लिंक किया होगा। लेकिन अब आपको  वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करना होगा। इस विषय में चुनाव आयोग ने दिशानिर्देश जारी कर दिए है। 1 अगस्त 2022 से चुनाव आयोग देशव्यापी voter id aadhar card link online अभियान चलाएगी। जिसके तहत वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक किया जाएगा।हम इस पोस्ट में voter id aadhar card link online के बारे में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं। और हम आपको यह भी बताएंगे कि आप voter id se aadhar card link kaise kare

Is it mandatory to link Aadhaar card with voter card

voter id aadhar card link होने के बाद चुनावी गड़बड़ियों में कमी आएगी। क्योंकि बहुत से लोग अपनी एक से अधिक वोटर आईडी बनवा लेते हैं। इस अभियान के तहत इस पर अंकुश लगेगा। वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया स्वैच्छिक होगी। अर्थात यह आप पर निर्भर करेगा कि आप अपना वोटर आईडी आधार से लिंक करवाना चाहते हैं या नहीं।

voter id se aadhar card link kaise kare

वोटर आईडी को आधार नंबर से लिंक ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में कराई जाएगी। हम यहाँ दोनों माध्यमो के बारे में चर्चा करने वाले है।

ऑफलाइन माध्यम –

ऑफलाइन माध्यम में चुनाव आयोग की तरफ से एक फॉर्म जारी किया गया है। फॉर्म को भरकर आप आसानी से अपना voter id aadhar card link करा सकेंगे। फॉर्म आपको अपने क्षेत्र के BLO के द्वारा प्रदान किया जाएगा।यह प्रक्रिया 1 अगस्त से पूरे देश में प्रारंभ हो जाएगी। जिसमें घर घर voter id aadhar card link अभियान के माध्यम से votar id आधार से लिंक किया जायेगा।

(ध्यान रहे यह प्रक्रिया 1 अगस्त 2022 से प्रारंभ होगी।)

इसके अलावा आप घर बैठे ही ऑनलाइन तरीके से अपना वोटर आईडी आधार से लिंक करा सकते हैं।

हालांकि यह प्रक्रिया 1 अगस्त 2022 से ही प्रारंभ होगी।तो चलिए हम आपको इसके बारे में बता देते हैं।

  1. वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले आपको nvsp.in पर जाना होगा।
  2. यहां पर आपको अपने वोटर आईडी डैशबोर्ड में लॉगिन हो जाना है।
  3. 1 अगस्त 2022 से यहां पर आपको फीड आधार नंबर का ऑप्शन मिलेगा।
  4. इस पर क्लिक करके आप अपना आधार नंबर दर्ज कर देंगे।
  5. अंत में सबमिट पर क्लिक कर देना है।
  6. आपका वोटर आईडी आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

(ध्यान रहे यह प्रक्रिया 1 अगस्त 2022 से प्रारंभ होगी।)

aadhar card correction kaise kare-मोबाइल नंबर|जन्म तिथि| पता